धार्मिक कार्यों के जरिए सनातन धर्म का प्रचार कर सनातन धर्म को मजबूत करना।
मां आदि गंगा को प्रदूषण मुक्त कराना तथा गंगा सफाई हेतु प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार से सिफारिश करना।
अस्पताल, औषधालय, अनुसंधान शालाओं एवं रसायन शालाओं का संचालन एवं स्थापना करना
जल बचाव संबंधित कार्य करना तथा आम जनमानस को जल ही जीवन है सम्बन्धित जानकारियां प्रदान करना।
ट्रस्ट के उददेश्यों की पूर्ति के लिये भवन निर्माण कराना तथा अन्य निर्माण कार्य आधुनिक एवं नई तकनीकि द्वारा करना।
अस्पताल, औषधालय, अनुसंधान शालाओं एवं रसायन शालाओं का संचालन एवं स्थापना करना।
प्राकृतिक पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु कार्य करना। पर्यावरण संरक्षण को मजबूत को मजबूत करने के लिए गांवों व शहरों में पौधे लगाना।
खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करना ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे और आय के साधन बढ़े, अवैध कब्जे भी न हो पाएं।
निरीह प्राणियों, पशु एवं पक्षियों की चिकित्सा का प्रबन्ध करना एवं उनके लिए चिकित्सालयों की स्थापना व व्यवस्था करना।
स्कूल व कालेजों में छात्र/छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं एड्स रोग के लिए जागरूक करने हेतु कार्यक्रम संचालित करना।
ट्रस्ट समाज हित व कल्याण के लिए कार्य करेगा। निजी लाम प्राप्ति हेतु कार्य नहीं करेगा। ट्रस्ट नो लॉस नो प्रॉफिट (No loss No Profit) के उद्देश्य के लिए बनाया जा रहा है।
वह सभी कार्य करना जो समस्त मानव जाति एंव जीव जन्तुओं के लिए कल्याणकारी हो। ट्रस्ट निजी लाभ के लिए कार्य नहीं करेगा।
मेडिकल कॉलेज, डेन्टल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना करना व संचालन करना।
इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना व संचालन करना। कम्प्यूटर कोचिंग सेन्टर की स्थापना करना व संचालन करना।
बेरोजगार, जरूरतमंद व बेसहारा महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कराना।
लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग व संयुक्त विद्यालय, महाविद्यालय, प्रशिक्षण विद्यालय, विश्वविद्यालय विद्यालय की स्थापना करना व संचालन करना।
स्कूल, कॉलेज, तकनीकी व फार्मा शिक्षण संस्थाओं की स्थापना व संचालन करना। सभी प्रकार के ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएसन, प्रशिक्षण तथा प्रबन्धन, व्यावसायिक कोर्स हेतु कॉलेजों की स्थापना करना व संचालन करना।
नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल, राजकीय स्कूल व माध्यमिक स्कूल (हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम) व अन्य सभी प्रकार के स्कूलों की स्थापना करना व संचालन करना।
शिक्षा के प्रचार व प्रसार हेतु सभी प्रयास करना। शैक्षिक किताबों, पेपर (साप्ताहिक, दैनिक समाचार पत्र मासिक पत्रिका आदि) का प्रकाशन कराना।
लाईब्रेरी, रीडिंग रूम तथा हॉस्टल/छात्रावास आदि की स्थापना एवं संचालन करना।
सभी प्रकार की फिल्में, टेली फिल्म, फीवर फिल्म आदि का निर्माण करना।
धर्मशाला, आश्रम, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम्, आध्यात्मिक, साधना एवं योग केन्द्र तथा सभी के लिए धार्मिक स्थल बनवाना व उनकी देखभाल करना।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, विकलांगों व समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंद छात्र/छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति व सहायता समाज कल्याण विभाग व सरकार से प्राप्त कराना। जरूरतमंद छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति व सहायता देना।
सरकारी सहायता प्राप्त करना तथा सरकारी नोडल संस्था का बिजनेस प्रमोटर एवं मास्टर फ्रेंचाइजी बनकर उसे बढ़ाने का कार्य करना। ट्रस्ट के द्वारा सरकारी अध्यापकों, कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देना तथा उन्हें कम्प्यूटर खरीदकर देना एवं सेवा उपलब्ध करवाना।
समय-समय पर विभिन्न समस्याओं पर जनमानस के विचारों को जानने के लिए प्रपत्र पर प्रारूप तैयार कर उस पर सर्वे कराना। समाज के प्रत्येक वर्ग में एड्स व गम्भीर बीमारियों के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करना।
गरीब व असहाय परिवार की बेटियों की शादी करवाना व परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करना व सरकार से भी सहयोग प्रदान कराना।
पर्यावरण संरक्षण को नुकसान पहुंचा रहे हरे पेड़ों की कटान को रोकना।